साथियों आज मैं बहुत दिन के बाद ये पोस्ट लिख रहा हूँ आज मैं आपके लिए प्रमुख भारतीय अंतरिक्ष केंद्र कहाँ कहाँ है इसको बताना चाहता हूँ -
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र किस इसरो के नाम से जाना जाता है। भारत के वैज्ञानिको ने बहुत काम समय में इसरो को विश्व के प्रमुख अंतरिक्ष एजेंसी के रूप में विकसित किया है। हाल ही में मंगल मिशन की सफलता ने इसरो को दुनिया के नजरो में लाकर खड़ा किया। इससे पहले भारत ने चन्द्रमा पर पानी की खोज की थी। जिसे नासा ने भी पुस्टि की।
इसरो ने आजादी के बाद से कई संघर्ष किये है। इनके पास नासा एवं अन्य अंतरास्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसीयो जैसे बजट और उपकरण नहीं थे। भी फिर इसरो के वैज्ञानिको ने अपने कौशल के दम पर कई उपलब्धिया प्राप्त की है।
भारत के पास पहले लॉन्च पेड नहीं थे। रॉकेट को ले जाने के लिए मशीन नहीं हुआ करती थी। 1969 में हमारे वैज्ञानिक बैल गाड़ी में रॉकेट के असेम्बल करने ले जाते थे।
आज इसरो की कामयाबी वैज्ञानिको की कड़ी मेहनत को बया करती है। हमारे देश के वैज्ञानिको को सलाम है। जय हिंदी।
इसरो की स्थापना कब हुई
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO), भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी, की स्थापना 1969 में भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम विकसित करने के लिए की गई थी। इसका मुख्यालय बैंगलोर में है।
इसरो का पहला उपग्रह आर्यभट्ट 19 अप्रैल, 1975 को सोवियत संघ द्वारा लॉन्च किया गया था। रोहिणी, एक भारतीय-निर्मित प्रक्षेपण यान (सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल 3) द्वारा कक्षा में रखा जाने वाला पहला उपग्रह, 18 जुलाई, 1980 को लॉन्च किया गया था।
ISRO ने दूरसंचार, टेलीविज़न प्रसारण, मौसम विज्ञान और आपदा चेतावनी और संसाधन निगरानी और प्रबंधन के लिए भारतीय रिमोट सेंसिंग (IRS) उपग्रहों के लिए भारतीय राष्ट्रीय उपग्रह (INSAT) प्रणाली सहित कई अंतरिक्ष प्रणालियाँ लॉन्च की हैं।
भारत के प्रमुख अंतरिक्ष केंद्र
- विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र - तिरुअनन्तपुरम
- ISRO उपग्रह केंद्र - बेंगलुरु
- अंतरिक्ष उपयोग केंद्र - अहमदाबाद
- सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र - श्री हरिकोटा
- द्रव प्रणोदन प्रणाली केंद्र - तिरुअनन्तपुरम , बेंगलूर, महेन्द्रगिरि
- विकास एवं शिक्षा संचार इकाई - अहमदाबाद
- इसरो टेलीमेट्रीक निगरानी एवं नियंत्रण नेटवर्क - बेंगलुरु
- मुख्य नियंत्रण सुविधा - हासन , भोपाल
- इसरो जड़त्व प्रणाली इकाई - तिरुअनन्तपुरम
- भौतिक अनुसन्धान प्रयोगशाला - अहमदाबाद
- राष्ट्रीय दूरसंवेदी एजेंसी - हैदराबाद
- राष्ट्रीय मेमोस्फयर, स्ट्रेटोस्फेयर रीडर फैसिलिटी - गंडकी