प्राचीनकाल का अर्थ क्या होता है?

प्राचीन का अर्थ है सुदूर अतीत से संबंधित हैं। विशेषकर रोमन साम्राज्य के अंत से पहले के इतिहास को प्राचीन काल कहा जाता हैं।

भारत का प्राचीनकाल प्रागैतिहासिक काल से लेकर मध्यकालीन भारत की शुरुआत तक का काल है। प्राचीन काल 2 मिलियन ईसा पूर्व से 700 ईस्वी तक को माना जाता हैं।

प्राचीन भारत शब्द में श्रीलंका, बांग्लादेश, भारत, नेपाल और पाकिस्तान के आधुनिक देशों को शामिल किया जा सकता है। हालांकि इन क्षेत्रों में बड़े सांस्कृतिक अंतर थे।

  • पुरापाषाण काल: 2 मिलियन ईसा पूर्व - 10,000 ईसा पूर्व।
  • मध्यपाषाण काल: 10,000 ईसा पूर्व - 8,000 ईसा पूर्व।
  • नवपाषाण काल: 8000 ईसा पूर्व - 2000 ईसा पूर्व।
  • सिंधु घाटी सभ्यता: 2700 ईसा पूर्व - 1900 ईसा पूर्व।
  • ताम्रपाषाण काल: 4000 ईसा पूर्व - 1,500 ईसा पूर्व।
  • लौह युग: 1500 ईसा पूर्व - 200 ईसा पूर्व।
  • मौर्य साम्राज्य: 324-187 ई.पू।

दक्षिण एशिया में सबसे पहले ज्ञात मानव अवशेष 30,000 साल पहले के हैं। 4500 ईसा पूर्व तक, स्थायी जीवन तेजी से फैल गया था। जो धीरे-धीरे सिंधु घाटी सभ्यता में विकसित हुआ था। यह सभ्यता 2500 ईसा पूर्व से 1900 ईसा पूर्व के बीच वर्तमान पाकिस्तान और भारत के उत्तर में फला-फूला था।

Related Posts