नागालैंड की राजधानी - capital of nagaland in hindi

नागालैंड भारत का एक राज्य है। इसकी सीमा उत्तर में अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम में असम, दक्षिण में मणिपुर और पूर्व में म्यांमार से लगती है। राज्य का क्षेत्रफल 16,579 वर्ग किलोमीटर है जहाँ 1,980,602 लोग रहते है।

नागालैंड की राजधानी

नागालैंड की राजधानी कोहिमा है। राज्य का सबसे बड़ा शहर दीमापुर है। नागालैंड में 17 प्रमुख जनजातियां निवास करती हैं। प्रत्येक जनजातियो की रीति-रिवाज, वेश भूषा और भाषा एक दूसरे से भिन्न है। नागालैंड 1957 तक असम राज्य का एक जिला था, जिसे नागा हिल्स के नाम से जानते थे। 1 दिसंबर 1963 को भारतीय संघ के 16वें राज्य के रूप में नागालैंड राज्य का गठन किया गया। 1964 में राज्य  में पहली बार चुनाव हुआ था।

नागालैंड में प्राकृतिक खनिज, पेट्रोलियम और जलविद्युत संसाधन हैं, कृषि राज्य की अर्थव्यवस्था में 70% से अधिक योगदान करता है। अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियों में वानिकी, पर्यटन, बीमा, रियल एस्टेट, बागवानी और कुटीर उद्योग शामिल हैं। राज्य का अधिकतर क्षेत्र पहाड़ी है, जिसमें हरे-भरे जंगल और जीवों की समृद्ध विविधता है।

नागालैंड की भाषा

नागालैंड में नागा लोग बहुसंख्यक आबादी हैं। 2011 की जनगणना के अनुसार, राज्य में लगभग 2 मिलियन लोग रहते हैं, जिनमें से लगभग 1.8 मिलियन नागा हैं, जो जनसंख्या का 90% से अधिक है। नागा लोग मुख्यतः चीन-तिब्बती भाषा परिवार की भाषाएँ बोलते हैं।

1967 में, नागालैंड विधानसभा ने भारतीय अंग्रेजी को राज्य की आधिकारिक भाषा घोषित किया है। अंग्रेजी के अलावा, नागामीज़, जो असमिया पर आधारित एक क्रियोल भाषा है, व्यापक रूप से बोली जाती है।

2011 की जनगणना के अनुसार नागालैंड में बोली जाने वाली प्रमुख भाषाएँ हैं:

  1. कोन्याक: 244,135 वक्ता
  2. एओ: 231,084 वक्ता
  3. लोथा: 177,488 वक्ता
  4. अंगामी: 151,883 वक्ता
  5. चोकरी: 91,010 वक्ता
  6. संगतम: 75,841 वक्ता
  7. बांग्ला: 74,753 वक्ता
  8. ज़ेमी: 71,954 वक्ता

Rajesh patel
नमस्कार मेरा नाम राजेश है। मैं इस वेबसाईट के मध्यम से जो मेरे पास थोड़ी जानकारी है। उसे लोगो तक शेयर करता हूं।
Related Posts

Post a Comment