स्पेन की राजधानी - capital of spain in hindi

स्पेन, यूरोप का एक खुबसूरत देश है। जहाँ 4.74 करोड़ लोग रहते हैं। यह दक्षिण यूरोप में सबसे बड़ा और यूरोपीय संघ में चौथा सबसे अधिक आबादी वाला देश है। स्पेन का कुल क्षेत्रफल 505,992 वर्ग किलोमीटर है, जो इबेरियन प्रायद्वीप के अधिकांश हिस्से तक फैला है।

स्पेन की राजधानी - capital of spain in hindi

स्पेन की सिमा उत्तर में फ्रांस, अंडोरा, बिस्के की खाड़ी, पूर्व और दक्षिण में, भूमध्य सागर, जिब्राल्टर पश्चिम में, पुर्तगाल और अटलांटिक महासागर से लगती है.

स्पेन की राजधानी

स्पेन की राजधानी मैड्रिड हैं जो देश का सबसे बड़ा शहर भी है. स्पेन अपनी  वास्तुकला, संगीत और साहित्य के लिए जाना जाता हैं. यह लैटिन यूरोप का एक प्रमुख सांस्कृतिक महाशक्ति है. स्पेन में दुनिया भर से लोग घूमने आते है. 

सागरदा फमिलिया बार्सिलोना शहर में स्थित सबसे अधिक देखा जाने वाला स्थान है. यह एक विश्व धरोहर स्थल भी हैं. जिसे हर साल तीन मिलियन से अधिक लोग देखने आते है. अलहम्रा स्पेन में स्थित एक सुंदर महल है. जिसे सन 889 में बनाया गया था. यह महल एक इस्लामी स्थापत्य और वास्तुकला का जीवंत उदाहरण हैं. स्पेन में कई विश्व धरोहर स्थल हैं जिसे लाखो लोग देखने आते हैं

यूरोपीय छात्रों के लिए एक स्पेन एक लोकप्रिय स्थान है. स्पेनिश भाषा दुनिया की दूसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली हैं. जिसे दुनिया के 6 प्रतिशत लोगों द्वारा बोली जाती हैं.

स्पेन दुनिया का 52वां सबसे बड़ा देश और यूरोप का चौथा सबसे बड़ा देश है, जिसका क्षेत्रफल 195,365 वर्ग मील है. यह फ्रांस से लगभग 47,000 वर्ग किमी छोटा है. माउंट टेइड स्पेन की सबसे ऊँची चोटी है और यह दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ज्वालामुखी स्थित है. स्पेन एक अंतरमहाद्वीपीय देश है, जिसका क्षेत्र यूरोप और अफ़्रीका दोनों महाद्वीप में आता है. स्पेन की अर्थव्यवस्था दुनिया भर में 14वीं सबसे बड़ी और यूरोपीय संघ में चौथी सबसे बड़ी है.

Rajesh patel
नमस्कार मेरा नाम राजेश है। मैं इस वेबसाईट के मध्यम से जो मेरे पास थोड़ी जानकारी है। उसे लोगो तक शेयर करता हूं।
Related Posts

Post a Comment