वियतनाम दक्षिण-पूर्व एशिया में स्थित एक देश है, जिसका क्षेत्रफल 311,699 वर्ग किलोमीटर है। यहाँ 9 करोड़ से अधिक लोग रहते हैं, जो इसे दुनिया का पंद्रहवां सबसे अधिक आबादी वाला देश बनाता है। वियतनाम की सीमा उत्तर में चीन, पश्चिम में लाओस और कंबोडिया से लगती है, और इसकी समुद्री सीमा थाईलैंड, फिलीपींस, इंडोनेशिया और मलेशिया से मिलती है।
वियतनाम की राजधानी
वियतनाम की राजधानी हनोई है और यह देश का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। हनोई 1,000 साल से भी ज़्यादा पुरानी है, जो इसे दुनिया की सबसे पुरानी राजधानियों में से एक बनाती है। हनोई कई नदियों का घर है, जो एक महत्वपूर्ण परिवहन मार्ग प्रदान करती हैं। शहर की जलवायु उष्णकटिबंधीय है, जिस पर मानसून का गहरा प्रभाव पड़ता है।
- वसंत, (फरवरी से अप्रैल)
- ग्रीष्म, (मई से अगस्त)
- शरद ऋतु, (सितंबर से नवंबर)
- शीत ऋतू (दिसंबर से जनवरी)
अतीत में हनोई से कई नदियाँ बहती थीं, लेकिन समय-समय पर उनकी धाराओं में बदलाव हुआ। इस प्रक्रिया ने शहर में कई झीलों का निर्माण किया हैं। प्रमुख नदियों - रेड रिवर, डुओंग, न्हू और डे रिवर हैं जहाँ वर्षा के दिनों में जल का स्तर काफी बढ़ जाता है। इससे निपटने के लिए, प्राचीन काल से वियतनामी लोगों ने हजारों किलोमीटर लंबे बांध का निर्माण किया हैं।
वियतनाम का भूगोल
वियतनाम इंडोचाइनीज प्रायद्वीप के पूर्वी भाग में स्थित है, जिसका क्षेत्रफल 331,210 वर्ग किमी है। इसकी भूमि सीमा 4,639 किमी और तटरेखा 3,444 किमी लंबी है। देश का सबसे संकरा भाग मध्य क्वांग बिन्ह प्रांत में है, जहाँ इसकी चौड़ाई केवल 50 किमी है, जबकि उत्तर में यह लगभग 600 किमी चौड़ा हो जाता है।
वियतनाम का भूभाग मुख्यतः पहाड़ी और घने जंगलों वाला है, जहाँ समतल भूमि कुल क्षेत्रफल के 20% से भी कम है। पहाड़ देश के भूमि क्षेत्र का लगभग 40% हिस्सा घेरते हैं। वियतनाम के उत्तरी भाग में होआंग लिएन सोन पर्वत श्रृंखला स्थित है, जिसकी ऊंचाई 3,143 मीटर है।
जलवायु
वियतनाम की जलवायु काफी भिन्न होती है। देश में नवंबर से अप्रैल तक एक अलग शुष्क मौसम का अनुभव होता है। दक्षिणी मैदानों में, जलवायु आमतौर पर गर्म होती है, जहाँ पूरे वर्ष तापमान 21 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। हनोई और रेड रिवर डेल्टा के आस-पास जलवायु अधिक समशीतोष्ण होता है, जहाँ तापमान 15 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है।
पहाड़ों, पठारों और सबसे उत्तरी क्षेत्रों में, मौसमी बदलाव बहुत अधिक स्पष्ट होते हैं। दिसंबर और जनवरी में तापमान 3 डिग्री सेल्सियस से लेकर जुलाई और अगस्त के गर्मियों के महीनों में 37 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है। सर्दियों के दौरान चीनी सीमा के पास सुदूर उत्तरी पहाड़ों की सबसे ऊंची चोटियों पर कभी-कभी बर्फ होती है।
वियतनाम में मानसून के मौसम में भारी बारिश होती है, जिसमें वार्षिक वर्षा की मात्रा 1,500 से 2,000 मिमी तक होती है। यह भारी बारिश अक्सर बाढ़ का कारण बनती है।
वियतनाम जलवायु परिवर्तन के लिए सबसे संवेदनशील देशों में से एक है, जिसकी 55% आबादी कम ऊंचाई वाले तटीय क्षेत्रों में रहती है, जो समुद्र के बढ़ते स्तर और अन्य जलवायु-संबंधी चुनौतियों के जोखिम में हैं।
जैव विविधता
वियतनाम में दुनिया की लगभग 16% प्रजातियां पायी जाती है। 7,750 कीड़े, 260 सरीसृप, 840 पक्षी प्रजातियाँ और 310 स्तनपायी प्रजातियाँ शामिल हैं। वियतनाम में हा लॉन्ग बे और फोंग न्हा-के बांग राष्ट्रीय उद्यान हैं। इसके अतिरिक्त यहाँ कई संरक्षित क्षेत्र हैं।
वियतनाम की अर्थव्यवस्था
वियतनाम की अर्थव्यवस्था कृषि पर आधारित है, जिसमें बॉक्साइट खनन, विनिर्माण, आईटी और तेल उद्योग प्रमुख हैं। 1986 में बाजार-आधारित सुधारों के बाद, अर्थव्यवस्था ने तेजी से वृद्धि हुई हैं। 1990-1997 के बीच 8% की जीडीपी वृद्धि दर्ज की गई थी। 2007 में यह विश्व व्यापार संगठन (WTO) का सदस्य बना। पर्यटन भी आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 2022 में, वियतनाम की जीडीपी $406.452 बिलियन थी तथा प्रति व्यक्ति आय $4,086 थी।
कृषि - भूमि सुधार उपायों के कारण वियतनाम के कृषि क्षेत्र में तेज़ वृद्धि हुई है। वियतनाम दुनिया का सबसे बड़ा काजू और काली मिर्च उत्पादक है। यह थाईलैंड के बाद दूसरा सबसे बड़ा चावल निर्यातक और दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा कॉफी निर्यातक भी है।
स्थायी फसलों के लिए वियतनाम में बड़ी मात्रा में भूमि समर्पित है। इसके अन्य प्रमुख कृषि निर्यातों में चाय, रबर और मत्स्य उत्पाद शामिल हैं। हालाँकि कृषि का जीडीपी में योगदान 1989 के 42% से घटकर 2006 में 20% हो गया है, लेकिन यह विनिर्माण और सेवाओं जैसे क्षेत्रों की बढ़ती भूमिका को दर्शाता है।
पर्यटन - वियतनाम की अर्थव्यवस्था में अहम भूमिका निभाता है, जिसका जीडीपी में 7.5% योगदान है। 2017 में यहाँ 13 मिलियन पर्यटक घूमने आए थे, जो पिछले वर्ष की तुलना में 29.1% अधिक था।
देश में सबसे अधिक लोग एशिया से आए थे, जिनमें चीन, दक्षिण कोरिया और जापान प्रमुख हैं। यूरोप से रूस, यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस और जर्मनी के साथ-साथ अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया से भी बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं।
वियतनाम के प्रमुख पर्यटन स्थलों में हो ची मिन्ह सिटी, हनोई और हा लॉन्ग बे शामिल हैं। इन शहरों को दुनिया के शीर्ष 100 पर्यटन शहरों में स्थान मिला है। वियतनाम में आठ यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल हैं, जिनमें होई एन को 2018 में दुनिया के शीर्ष 15 पर्यटन स्थलों में स्थान मिला था।
वियतनाम की जनसंख्या
2023 तक, वियतनाम की जनसंख्या लगभग 10.04 करोड़ है। जो 2019 तक 9.6 करोड़ थी। देश की 65.6% आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है, जबकि 34.4% शहरी क्षेत्रों में रहती है। हालाँकि शहरीकरण के कारण शहरी आबादी तेज़ी से बढ़ रही है।
वियतनाम में प्रमुख जातीय समूह किन्ह है, जिसकी आबादी 85.32% है। वियतनाम 54 आधिकारिक रूप से मान्यता प्राप्त जातीय समूह है। पिछले कुछ वर्षों में, दक्षिण चीन से कई लोग व्यापारी और शरणार्थी के रूप में वियतनाम में बस जाते हैं।
भाषा
वियतनाम की राष्ट्रीय भाषा वियतनामी है, जिसे अधिकांश आबादी बोलती है। वियतनामी के अलावा, देश कई अन्य भाषाएँ बोली जाती हैं, जैसे ताई, मोंग, चाम, खमेर, चीनी, नुंग और हमोंग आदि।
फ्रेंच भाषा कई लोगों द्वारा दूसरी भाषा के रूप में बोली जाती है। अंग्रेजी का महत्व लगातार बढ़ता जा रहा है, अब अधिकांश स्कूलों में अंग्रेजी का अध्ययन अनिवार्य कर दिया गया है।
शिक्षा
वियतनाम की शिक्षा प्रणाली राज्य-नियंत्रित है, लेकिन निजी और आंशिक रूप से निजी संस्थानों की संख्या बढ़ रही है। यहाँ शिक्षा संरचना को पाँच भागों में विभाजित है: किंडरगार्टन, प्राथमिक, मध्यमिक, उच्च विद्यालय और विश्वविद्यालय। सरकार ने साक्षरता दर बढ़ाने के लिए स्कूलों में भारी निवेश किया हैं, जिससे 2008 तक शिक्षा दर 90% तक पहुँच गई हैं।
वियतनाम में स्कूल वैश्विक स्तर पर सबसे अधिक है। 2000 में 178 उच्च शिक्षा संस्थान थे, जो 2005 तक बढ़कर 299 हो गए हैं। 1995 से उच्च शिक्षा में नामांकन दस गुना बढ़ा, और अब 419 संस्थानों में 2.2 मिलियन से अधिक छात्र पढ़ते हैं। सरकार छात्रों को सब्सिडी वाले ऋण भी प्रदान करती है।
उच्च शिक्षा में सुधार के लिए, सरकार ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी और रॉयल मेलबर्न इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी जैसे विदेशी विश्वविद्यालयों को अपने परिसर स्थापित करने की अनुमति दी है। 2018 में, विश्वविद्यालयों को अधिक स्वायत्तता देने के लिए एक नया कानून लाया गया, जिससे शिक्षा प्रणाली का और विकास हुआ है।
वियतनाम का धर्म
वियतनाम में सभी नागरिकों को धर्म की स्वतंत्रता है। लेकिन धार्मिक मान्यताओं का उपयोग राज्य के कानून या नीतियों को कमजोर करने के लिए नहीं किया जा सकता है।
वियतनाम की 81% आबादी ईश्वर में विश्वास नहीं करती है, जबकि लगभग 25% लोग किसी न किसी धर्म का पालन करते हैं। 2009 के सरकारी आंकड़ों के अनुसार, धार्मिक अनुयायियों की संख्या में 9 लाख की वृद्धि हुई।
देश में 4.79% लोग बौद्ध, 6.1% कैथोलिक, 1.0% प्रोटेस्टेंट, 1.02% होहाओ बौद्ध और 0.58% काओडिज्म के अनुयायी हैं। इस्लाम, बहाई धर्म और हिंदू धर्म समेत अन्य धर्मों की आबादी 0.2% से भी कम है।
वियतनाम युद्ध
संयुक्त राज्य अमेरिका ने 1964 की टोंकिन खाड़ी की घटना के बाद वियतनाम युद्ध में भागीदारी बढ़ाई। 1965 तक 500,000 से अधिक अमेरिकी सैनिक युद्ध में शामिल थे और निरंतर हवाई बमबारी की गई। चीन और सोवियत संघ ने उत्तरी वियतनाम को सैन्य सहायता दी।
1968 का टेट आक्रमण युद्ध का महत्वपूर्ण मोड़ था, जिसने अमेरिकी जनता को युद्ध के खिलाफ कर दिया। 1973 में पेरिस शांति समझौते के बाद अमेरिकी सेनाओं की वापसी हुई।
30 अप्रैल 1975 को साइगॉन पतन के साथ दक्षिण वियतनाम पर उत्तरी वियतनामी नियंत्रण स्थापित हुआ। 2 जुलाई 1976 को वियतनाम समाजवादी गणराज्य बना। युद्ध में अनुमानित 966,000 से 3.8 मिलियन लोग हताहत हुए।
युद्ध के बाद, पुनर्शिक्षा शिविरों में कठोर परिस्थितियों का सामना करना पड़ा और सामूहिक खेती व उद्योगीकरण अभियान शुरू हुआ। 1978 में वियतनाम ने कंबोडिया पर आक्रमण किया, जिससे चीन से संबंध खराब हुए।
1986 में "डोई मोई" सुधारों ने बाजार-उन्मुख अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहित किया, जिससे आर्थिक विकास हुआ लेकिन असमानता भी बढ़ी। 2021 में गुयेन फु ट्रोंग तीसरे कार्यकाल के लिए महासचिव बने।