फ्रेंच दुनिया में सबसे ज़्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है और इसका ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक महत्व है। यह अलग-अलग महाद्वीपों के 29 देशों में आधिकारिक भाषा है, जो इसे अंग्रेज़ी के बाद सबसे ज़्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में से एक बनाती है।
फ्रेंच भाषा की लिपि क्या है
फ्रेंच भाषा लैटिन लिपि का उपयोग करके लिखी जाती है, लेकिन इसमें é, è, ê, à, î, ô, û, और ç जैसे विशेषक चिह्न वाले अक्षर होते हैं। ये उच्चारण और अर्थ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। फ्रेंच दुनिया भर में सबसे ज़्यादा सीखी जाने वाली भाषाओं में से एक है, जहाँ लाखों छात्र इसे दूसरी भाषा के रूप में पढ़ते हैं। यह संयुक्त राष्ट्र (यूएन), यूरोपीय संघ (ईयू), नाटो, अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) और अफ्रीकी संघ (एयू) की आधिकारिक भाषाओं में से एक है।
फ्रेंच की उत्पत्ति लैटिन से हुई है, जो मध्य युग के दौरान फ्रांस के उत्तरी क्षेत्र में बोली जाने वाली बोलियों से विकसित हुई है। आज, इसे दुनिया भर में 320 मिलियन से अधिक लोग बोलते हैं, जिनमें 80 मिलियन देशी वक्ता हैं। फ्रेंच न केवल फ्रांस में एक मातृभाषा है, बल्कि कई अफ्रीकी, यूरोपीय और उत्तरी अमेरिकी देशो में बोली जाती है।
यूरोप में, फ्रेंच भाषा फ्रांस, बेल्जियम, स्विटज़रलैंड, लक्ज़मबर्ग और मोनाको में बोली जाती है। उत्तरी अमेरिका में, यह कनाडा में व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है। हालाँकि, अफ्रीका में फ्रेंच बोलने वालों की संख्या सबसे अधिक है। कांगो, आइवरी कोस्ट, सेनेगल, कैमरून, माली, मेडागास्कर, चाड, नाइजर, बुर्किना फासो और रवांडा जैसे देश फ्रेंच को आधिकारिक या दूसरी भाषा के रूप में उपयोग किया जाता हैं।