बंद अर्थव्यवस्था किसे कहते हैं - बन्द अर्थव्यवस्था और खुली अर्थव्यवस्था में अंतर

नमस्ते दोस्तों आपका स्वागत हैं। अर्थशास्त्र के टॉपिक में इस पोस्ट में हम अर्थव्यवस्था के संबंध में चर्चा करने वाले हैं। बंद अर्थव्यवस्था एवं खुली अर्थव्यवस्था किसे कहते हैं और दोनों में क्या अंतर होता हैं।

अर्थव्यवस्था एक देश के भीतर वस्तुओं और सेवाओं के उत्पादन, वितरण और खपत की प्रणाली को दर्शाता है। यह उन सभी आर्थिक गतिविधियों को शामिल करता है जिनमें व्यक्ति, व्यवसाय और सरकारें संलग्न होते हैं, जिसमें वस्तुओं और सेवाओं का उत्पादन, वितरण और खपत शामिल होता है।

बंद अर्थव्यवस्था किसे कहते हैं

बंद अर्थव्यवस्था एक ऐसी आर्थिक प्रणाली है। जो अंतर्राष्ट्रीय व्यापार से अलग थलग होता है और जिसका अन्य देशों के साथ कोई आर्थिक लेन-देन नहीं होता है। एक बंद अर्थव्यवस्था में, उत्पादन, उपभोग और वस्तुओं और सेवाओं के आदान-प्रदान सहित सभी आर्थिक गतिविधियां देश की सीमाओं के भीतर होती हैं।

बंद अर्थव्यवस्था में, घरेलू बाजार वस्तुओं और सेवाओं की मांग का एकमात्र स्रोत होता है। अन्य देशों के साथ वस्तुओं, सेवाओं या धन का कोई आदान-प्रदान नहीं होता है। बंद अर्थव्यवस्थाएं काफी हद तक आत्मनिर्भर होता हैं। बंद अर्थव्यवस्थाएं आज की वैश्वीकृत दुनिया में दुर्लभ हैं।

खुली अर्थव्यवस्था

खुली अर्थव्यवस्था एक आर्थिक प्रणाली है जो अंतर्राष्ट्रीय व्यापार से जुड़े होते है और अन्य देशों के साथ आर्थिक लेनदेन करती है। एक खुली अर्थव्यवस्था में, अंतरराष्ट्रीय सीमाओं के पार माल, सेवाओं और पूंजी का आयत निर्यात होता है।

खुली अर्थव्यवस्था में व्यापारी अपनी वस्तुओं और सेवाओं को विदेशी बाजारों में बेच सकते हैं, जबकि वहां के नागरिक विदेशी उत्पादकों से सामान और सेवाएँ खरीद सकते हैं। इस अर्थव्यवस्था में अधिक बाजार अधिक प्रतिस्पर्धी होता है।

खुली अर्थव्यवस्थाएं वैश्विक कारकों से प्रभावित हो सकती हैं, जैसे कमोडिटी की कीमतों में बदलाव, वैश्विक वित्तीय संकट और अंतर्राष्ट्रीय राजनीतिक घटनाएं आदि।

बंद अर्थव्यवस्था एवं खुली अर्थव्यवस्था में अंतर

बन्द एवं खुली अर्थव्यवस्था में प्रमुख अन्तर इस प्रकार हैं

बन्द अर्थव्यवस्थाखुली अर्थव्यवस्था
जब किसी देश का अन्य देशों से कोई आर्थिक सम्बन्ध नहीं होता है। तो उसे बंद अर्थव्यवस्था कहते हैं।जब किसी भी देश का अन्य देशों से आर्थिक सम्बन्ध स्थापित होते है। जो उसे खुली अर्थव्यवस्था कहा जाता है।
बन्द अर्थव्यवस्था में सकल घरेलू उत्पाद एवं राष्ट्रीय आय दोनों एक समान होते हैं।खुली अर्थव्यवस्था में राष्ट्रीय आय एवं घरेलू आय में अन्तर होता है।
बन्द अर्थव्यवस्था एक काल्पनिक अर्थव्यवस्था है।खुली अर्थव्यवस्था एक वास्तविक अर्थव्यवस्था है।
बन्द अर्थव्यवस्था में पूँजी निर्माण बहुत कम होता है।खुली अर्थव्यवस्था में पूँजी निर्माण तथा विनियोग दोनों होते हैं।

बन्द अर्थव्यवस्था में उपभोग एवं विनियोग दोनों उत्पादन के बराबर होते हैं।

खुली अर्थव्यवस्था में उपभोग तथा विनियोग का योग उत्पादन से अधिक भी हो सकता है और कम भी।
बन्द अर्थव्यवस्था की आर्थिक क्रियाएँ शेष विश्व में होने वाले परिवर्तनों से अप्रभावित रहती हैं।खुली अर्थव्यवस्था की आर्थिक क्रियाओं में शेष विश्व में होने वाले परिवर्तनों का प्रभाव पड़ता है।
बन्द अर्थव्यवस्था में अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार के लाभ प्राप्त नहीं होते हैं।खुली अर्थव्यवस्था में अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार के लाभ प्राप्त होते हैं।

Related Posts