अधिसूचना शब्द को अंग्रेजी में नोटिफिकेशन कहा जाता है। कार्यालय से संबद्ध राजकार्य विषयक सूचनाओं को अधिसूचना कहा जाता है। ये अधिसूचनाएँ सर्वसाधारण के लिए निकाली जाती हैं।
जिन्हें अभिलेख के रूप में राजपत्र द्वारा प्रकाशित किया जाता है या अधिसूचनाएँ संबंधित प्रदेश के राज्यपाल के नाम तथा आदेश के अनुसार प्रकाशित की जाती हैं।
अधिसूचना का प्रकाशन राजपत्र में होता है। अधिसूचनाओं में यह निर्देश दिया रहता है कि ये राजपत्र के किस खण्ड और भाग में प्रकाशित की जायेंगी क्योंकि भारतीय राजपत्र में चार भाग और प्रत्येक भाग में अनेक खण्ड होते हैं।
अधिसूचना के विषय - अधिसूचना में सामान्यत: निम्न विषयों से संबंधित सूचनाएँ प्रकाशित की जाती है।
- नियम
- आदेश
- आदेशों के लागू होने की तिथियाँ
- अधिकारियों के नियुक्ति संबंधी आदेश
- स्थानांतरण, पदोन्नति एवं सेवा-निवृत्ति आदेश
अधिसूचना का एक उदाहरण
मानव विकास संसाधन मंत्रालय
(शिक्षा एवं संस्कृति विभाग)
रायपुर जिले के बलौदाबाजार तहसील में कल्याण केन्द्र की स्थापना के लिए 50 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया गया है। अब यह भूमि कल्याण केन्द्र की सम्पत्ति है जो शिक्षा एवं संस्कृति विभाग का उपक्रम है।
प्रति
1. सभी संभागीय आयुक्त, छत्तीसगढ़
2. सभी कलेक्टर, छत्तीसगढ़
3. अध्यक्ष, राजस्व मंडल छत्तीसगढ़