अरुणाचल प्रदेश पूर्वोत्तर भारत का एक राज्य है। यह भारत के राज्य असम और नागालैंड से लगा हुआ है। जबकि यह पश्चिम में भूटान, पूर्व में म्यांमार और उत्तर में चीन के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करता है।
अरुणाचल प्रदेश का दूसरा नाम - अरुणाचल प्रदेश को अक्सर भारत में "उगते सूरज की भूमि" के रूप में जाना जाता है। यह उपनाम देश के सुदूर पूर्वोत्तर भाग में इसकी भौगोलिक स्थिति से आता है, जहाँ सूरज सबसे पहले उगता है। ऐतिहासिक रूप से, इसे 1987 में भारत का पूर्ण राज्य बनने से पहले नॉर्थ-ईस्ट फ्रंटियर एजेंसी (NEFA) के नाम से भी जाना जाता था।
यह राज्य भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र का सबसे बड़ा राज्य हैं। यह प्राकृतिक संपदा और सुंदर वातावरण के लिए जाना जाता हैं। यहां कई पर्यटन स्थल हैं।
जैसे तवांग ऊंचाई वाला शहर है जो शक्तिशाली हिमालय की गोद में स्थित है। यह शहर 10,000 फीट की ऊँचाई पर स्थित है, यह किसी भी पर्वत प्रेमी के लिए एक स्वर्ग है। अन्य महत्त्वपूर्ण स्थान जीरो वैली, नमदाफा राष्ट्रीय उद्यान, सेला पास, तेजु, रोइंग आदि हैं।
अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर है। ईटानगर नाम का अर्थ ईंटों का किला होता है। अरुणाचल प्रदेश पूर्वोत्तर भारत के सात बहन राज्यों में क्षेत्रफल के हिसाब से सबसे बड़ा राज्य है।
हिमालय की तलहटी में स्थित, ईटानगर अरुणाचल प्रदेश की राजधानी है। सुखद जलवायु, प्राकृतिक सुंदरता और प्राकृतिक रूप से समृद्ध वातावरण ईटानगर को लंबी छुट्टियों के लिए एक आदर्श स्थान बनाते हैं। न्याशी जनजाति की एक बड़ी आबादी का आवास स्थान ईटानगर अपनी अनूठी संस्कृति लिए जनि जाती है। हस्तशिल्प के लिए यहाँ के बाजार मशहूर है। शहर पर तिब्बतियों का भारी प्रभाव देखने को मिलता है।