रहीम का जन्म सन 17 दिसंबर 1556 को लाहौर में हुआ था। रहीम दास मुगल सम्राट अकबर के नवरत्नों में से एक थे। अब्दुल रहीम अकबर के भरोसेमंद संरक्षक और बैरम खान के पुत्र थे। रहीम की माँ सुल्ताना बेगम थी। गुजरात के पाटण नगर में सन 1561 में रहीम के पिता बैरम खाँ की हत्या कर दी गई। उसके बाद रहीम का पालन-पोषण अकबर ने अपने किया। रहीम दास की शिक्षा समाप्त होने के बाद अकबर ने माहबानो से रहीम का विवाह करा दिया।
सन 1557 में अकबर ने रहीम दास को खान-ए-खाना की उपाधि से सम्मानित किया। रहीम का देहांत 71 वर्ष की आयु में सन 1627 में हुआ। रहीम को उनकी इच्छा के अनुसार दिल्ली में ही उनकी पत्नी के मकबरे के पास ही दफना गया। यह मज़ार आज भी दिल्ली में मौजूद हैं।
प्रमुख रचनाएं - रहीम दोहावली, बरवै, नायिका भेद, मदनाष्टक, रास पंचाध्यायी, नगर शोभा आदि।