माध्यम भाषा - सामान्य रूप से माध्यम भाषा वह भाषा है, जिसके द्वारा हम अपना कथन व्यक्त करते हैं। इसके शिक्षा प्रदान की जाती है। यह भाषा हर देश प्रान्त अथवा प्रदेश में भिन्न-भिन्न रूप में होती है। म. प्र., छ.ग. आद हिन्दी भाषी राज्यों में शिक्षण का माध्यम हिन्दी भाषा है।
परन्तु इंग्लैण्ड, जापान, चीन, रूस आदि में क्रमश: अंग्रेजी, जापानी, चीनी, रूसी आदि शिक्षण के माध्यम हैं।माध्यम भाषा को हम अनुवाद की भाषा भी कहते हैं। जो दो भिन्न भाषा-भाषी आपस में मिलते हैं तो दूसरे की अभिव्यक्ति समझने में बहुत कठिनाई होती हैं। ऐसी स्थिति में कोई दुभाषिया उनका माध्यम बनता।
वह दोनों भाषा का ज्ञाता होता है तथा अनुवाद द्वारा एक-दूसरे के विचारों को अवगत कराता है। भारत के विभिन्न प्रान्तों में गुजराती, मलयालम, तेलगू, कन्नड़ आदि भाषाएँ बोली जाती हैं। इन्हें समझने के लिए माध्यम भाषा की जरूरत होती है।